Wednesday 6 March 2019

‘सकारात्मक सोच से जीवन बनाएं सफल’

भास्कर न्यूज-!-गुलाबपुरा
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय केन्द्र माउंट आबू से आए विजय भाई ने कैदियों को नशा मुक्ति तनाव से मुक्ति कैसे मिले उसकी जानकारी दी। उन्होंनें कैदियों को खाली समय में सकारात्मक सोचकर जीवन को कैसे सफल बनाएं उसके बारे में चिंतन करनी की बात कही। 
ग्राम का खेडा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोगी भगवान भाई ने कहा कि सभी आत्मिक रूप से परमात्मा के ब'चे है इस संदेश को सभी तक पहुंचाने पर आपसी सद्भावना आएगी तथा विभिन्न धर्मों के बीच मैत्री भाव जागृत होगा।
उन्होंने कहा कि परमात्मा के गुणों का गुणगान करने से आत्मा शक्तिशाली बन मनोबल एवं आत्मबल मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मनुष्यों का देवताओं से संबंध है उनसे शक्ति वैभव और शांति की प्राप्ति होती है। राजयोगी भगवान भाई ने कहा कि परमात्मा नाम अलग नहीं बल्कि उनका नाम कल्याणकारी शिव है। परमात्मा को मन बुद्धि से याद करने की आवश्यकता है।

No comments:

Post a Comment