Wednesday 6 March 2019

छात्राओं को बताया नैतिक मूल्यों का महत्त्व

छात्राओं को बताया नैतिक मूल्यों का महत्त्व

Dainik Bhaskar

Apr 09, 2018, 02:55 AM IST

Chittorgarh News - चित्तौड़गढ़ | आदर्श समाज में नैतिक, सामाजिक मूल्य और आध्यात्मिक मूल्य प्रचलित होते हैं, जिससे बेहतर जीवन जीने के...

छात्राओं को बताया नैतिक मूल्यों का महत्त्व
चित्तौड़गढ़ | आदर्श समाज में नैतिक, सामाजिक मूल्य और आध्यात्मिक मूल्य प्रचलित होते हैं, जिससे बेहतर जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन मिलता हैं। नैतिक मूल्यों की धारणा से ही मानव मन की आंतरिक शक्तियों का विकास होता हैं। यह बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से आए हुए ब्रह्मकुमार भगवान भाई ने सेंती सेगवा हाउसिंग बोर्ड स्थित श्रीआसरा विकास संस्थान की छात्राओं एवं शिक्षकों को जीवन में नैतिक शिक्षा विषय की वार्ता पर बोलते हुए कही। 

भगवान भाई ने कहा कि नैतिक मूल्यों के आधार से ही अपने कमजोरियों का हम सफलता पूर्वक सामना कर नकारात्मक बातों पर जीत प्राप्त कर सकते हैं। नैतिक मूल्यों का महत्व बताते हुए सामाजिक समस्या, परेशानी का सामना करने के लिए मूल्यों की आवश्यकता होती हैं। उन्होंने नैतिक शिक्षा का महत्व भी बताया। बह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र की बह्माकुमारी अनिता ने राजयोग का महत्व बताया। संस्था की शकीरा बानू ने कहा कि अगर मानवीय मूल्यों का ह्रास हुआ तो दुनिया में विपत्ति आ सकती हैं। स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी विनायक वानखेडे ने कहा कि अवगुण हमारे शत्रु हैं। संस्थान के कार्यकर्ता उषा गोस्वामी, हेमलता बकोलिया व कमलाकुमारी नाजिया भी मौजूद थे। 

आसरा विकास संस्थान में हुए कार्यक्रम में बीके भगवान भाई ने कहा 

No comments:

Post a Comment