Wednesday 6 March 2019

ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय ने भूकंप पीड़ितों की मदद को नेपाल भेजे 50 हजार

ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय ने भूकंप पीड़ितों की मदद को नेपाल भेजे 50 हजार

Dainik Bhaskar

May 16, 2015, 03:05 AM IST

Pathankot News - पठानकोट | प्रजापिताब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पठानकोट केन्द्र की ओर से शुक्रवार को नेपाल में भूकंप...

पठानकोट | प्रजापिताब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पठानकोट केन्द्र की ओर से शुक्रवार को नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए 50 हजार रुपए की सहायता राशी भेजी गई। यह राशी माउंट आबू से आए भगवान भाई को केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सत्या बहन ने दी। सत्य बहन ने बताया कि माउंंट आबू से तीन रेल की बोगियां राहतसामग्री भी भेजी गई है। इसमें वाटर प्रूफ टेंट, कंबल, खाद्य सामग्री, दवाइयां तथा कपड़े भेजे जा चुके हैं। राहत कार्यों के लिए डाक्टर और सेवा कर्मचारी भी नेपाल भेजे गए हैं। सत्य बहन ने कहा कि ऐसी आपदा पर हमें एक दूसरे के साथ सहायता करनी चाहिए। इस सेवा के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर नेपाल के पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर प्रताप सिंह, सुदेश सरना, अनूप, बलदेव राज, कांता महाजन, प्रभा, कृष्णपाल, उदय सिंह, राहुल, कमल, अविनाश, जुगल किशोर मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment