Wednesday 6 March 2019

अभिमान वाला व्यक्ति सदा तनाव में रहता है : भगवान भाई

अभिमान वाला व्यक्ति सदा तनाव में रहता है : भगवान भाई

Dainik Bhaskar

Nov 09, 2018, 02:50 AM IST

Pathankot News - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ढांगू रोड स्थित आश्रम में संचालिका बहन सत्या की अध्यक्षता में...

Pathankot - a person with pride stays in constant tension lord bhai
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ढांगू रोड स्थित आश्रम में संचालिका बहन सत्या की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। इसमें माउंट आबू राजस्थान से पधारे राजयोगी ब्रह्मकुमार भाई भगवान ने प्रवचन करते हुए कहा कि स्वयं के गुणों की विशेषता व कलाओं का धन का और पद का अभिमान ही मनुष्य के पतन का कारण बनता हैँ। अभिमान वाला व्यक्ति सदा तनाव में रहता हैं जिसके कारण वह अनेक गलतियां कर बैठता हैं।उन्होंने कहा कि आत्मा उन्नति का आधार आध्यात्मिक विषय पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मनुष्य स्वयं के सच्चे अस्तित्व को भुलने के कारण वह सदा देह अभिमान मे रहता हैं। देह अभिमान के कारण ही वह काम क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईष्या, घृणा, नफरत, मनोविकारों के वश हो गया हैं। उन्होंने बताया कि वास्तव में हम सभी का असली स्वरूप आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि राजयोग द्वारा इंद्रियों पर काबू पाया जा सकता हैं। राजयोग से अति इन्द्रिय सुख की प्राप्ति होती हैं। जिस से संसार के वस्तु वैभव का भौतिक सुख फीका लगने लगता हैं। इस अवसर पर प्रताप, सुधीर चड्डा, शिव कुमार, ब्रदीनाथ मौजूद थे। 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भगवान भाई, बहन सत्या व अन्य। 

No comments:

Post a Comment