Wednesday 6 March 2019

नकारात्मक विचारों से दूर रहें : भगवान

नकारात्मक विचारों से दूर रहें : भगवान

Dainik Bhaskar

Feb 19, 2016, 02:10 AM IST

Charkhi Dadri News - सकारात्मक रहने से निकलता है हर समस्या का समाधान भास्करन्यूज | चरखी दादरी मनमें चलने वाले लगातार नकारात्मक...

नकारात्मक विचारों से दूर रहें : भगवान
सकारात्मक रहने से निकलता है हर समस्या का समाधान 

भास्करन्यूज | चरखी दादरी 

मनमें चलने वाले लगातार नकारात्मक विचार वर्तमान में अनेक समस्याओं का कारण बनते है। मन के नकारात्मक विचारों से ही तनाव उत्पन्न होता है। तनाव से मुक्ति के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है। ये बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू राजस्थान से पधारे हुए राजयोगी भगवान भाई ने कहे। वे गुरुवार ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र हरिनगर में भाई-बहनों को सकारात्मक चिंतन विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सकारात्मक रहने से हर समस्या का समाधान निकलता है। विपरीत परिस्थिति में भी बुराई में भी अच्छाई देखने का प्रयास करने से मन पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मन में चलने वाले विचारों से ही स्मृति, वृत्ति, भावना, दृष्टिकोण और व्यवहार बनता है। 

अगर मन के विचार नकारात्मक होंगे तो स्मृति, दृष्टि, वृत्ति, भावना, व्यवहार भी नकारात्मक बनता है जिससे तनाव पैदा होता है। मन के विचार ही वास्तव में बीज है। भगवान भाई ने सकारात्मक विचारों को तनाव मुक्ति की संजीवनी बूटी बताते हुए कहा कि मन के विचारों को बदलने से ही परिस्थितियां बदली हुई नजर आती है। उन्होंने बताया कि मन में चलने वाले नकारात्मक विचारों के कारण ही तनाव पैदा होता है। उन्होंने बताया कि स्वयं की रक्षा करने वाला ही देश की रक्षा कर सकता है। सकारात्मक विचारों का स्त्रोत आध्यात्मिकता है। अपने आप को यथार्थ जानना, पिता परमात्मा को जानना और अपने उद्देश्य को जानना ही वास्तव में आध्यात्मिकता है। उन्होंने बताया वर्तमान समय स्वयं को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है। सकारात्मक सोचने वाला हर परिस्थिति को स्वीकार कर विजयी बन सकता है। इस पश्चात सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता बहन ने अपना उद्धबोधन देते हुए कहा राजयोग के नित्य अभ्यास से ही हमारा मनोबल और आत्मबल बढ़ता है। 

No comments:

Post a Comment