Monday 15 September 2014

प्रजापति ब्रह्ाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माऊंट आबू



गोरखपुर। राजयोगी ब्रह्मकुमार भगवान भाई ने कहा कि नकारात्मक सोच अनेक समस्याओं का कारण बनती है। पस्थितियां चाहें कोई भी हों सोच सकारात्मक होनी चाहिए। इससे समस्याओं के समाधान में मदद मिलती है और निराशा का भाव व्यक्ति के मन से जाता रहता है। जिससे लक्ष्य के संधान में मनुष्य को आसानी हो जाती है। विचारों से स्मृति एवं वृत्ति का निर्माण होता है। यदि विचार सकारात्मक हों तो सकारात्मक वृत्ति पैदा होती है। सत्विक विचारों से आंतरिक शक्तियां जागृत होती हैं। वे गुरुवार को मोहद्दीपुर के ब्रह्मकुमारी शाखा पर उप्र सड़क परिवहन निगम के परिचालकों एवं चालकों के लिए आयोजित तनाव मुक्ति विषय पर बोल रहे थे। संचालन बीके शिवेसर ने किया। गोरखपुर, बस्ती, पडरौना, देवरिया, सोनौली, निचलौल डिपों के परिचालकों एवं चालकों ने भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन एसके राय, सेवा प्रबंधकएम के सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेशचंद आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment